Search

 
 
 

रामगढ़ः विधायक ममता देवी ने चितरपुर में पीसीसी पथ का किया शिलान्यास

विधायक ममता देवी ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर मैं पूरी तरह से तत्पर हूं. इस पीसीसी पथ का निर्माण होने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी.
 
पीसीसी पथ का शिलान्यास करतीं विधायक ममता देवी.

Ramgarh : रामगढ़ विधायक ममता देवी ने चितरपुर दक्षिणी पंचायत में शनिवार को पीसीसी पथ का शिलान्यास किया. दारुल मोटाला से फरहत पान दुकान तक बनने वाले इस पथ का निर्माण डीएमएफटी फंड से करीब 24 लाख की लागत से होना है. समारोह में सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल भी मौजूद थे. दोनों ने नारियल फोड़ कर शिलापट्ट का अनावरण किया.

 


विधायक ममता देवी ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर मैं पूरी तरह से तत्पर हूं. इस पीसीसी पथ का निर्माण होने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी. वहीं, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने संवेदक को समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए. मौके पर अर्जुन वर्मा, एहसान उल्लाह, जाहिद अहमद, फ्लॉउद्दीन, मो. साजिद, फैसल अहमद, सईद अनवर, हितेश पटेल सहित अन्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही