Search

 
 
 

रामगढ़ः सांसद खीरू महतो ने राज्यसभा में उठाया मांडू में वायु प्रदूषण का मुद्दा

सांसद खीरू महतो ने रामगढ़ जिले के मांडू विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी इलाकों में बढ़ते वायु प्रदूषण का मुद्दा राज्यसभा में उठाया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संचालित कई निजी स्पंज आयरन व औद्योगिक प्लांटों से निकलने वाला जहरीला धुआं स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य, पर्यावरण और खेती के लिए गंभीर खतरा बन गया है.
 

Ramgarh : राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने रामगढ़ जिले के मांडू विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी इलाकों में बढ़ते वायु प्रदूषण का मुद्दा राज्यसभा में उठाया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संचालित कई निजी स्पंज आयरन व औद्योगिक प्लांटों से निकलने वाला जहरीला धुआं स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य, पर्यावरण और खेती के लिए गंभीर खतरा बन गया है.


उन्होंने कहा कि होसिर स्थित रामगढ़ स्पंज, मुरपा स्थित श्री राम पावर, हेसला स्थित झारखंड इस्पात, मरार स्थित बिहार फाउंड्री, राउता स्थित राधा कास्टिंग सहित कई अन्य प्लांटों से निकलने वाला धुआं व धूलकण खेतों, पेड़-पौधों, नदियों और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा रहा है. खेत बंजर होते जा रहे हैं और हरियाली भी समाप्त हो रही है. जिसका असर वन्य जीवों पर भी पड़ रहा है. जंगलों में रहने वाले जानवर खासकर हाथी भोजन व आवास की तलाश में गांवों की ओर भटक कर आ रहे हैं. हाथियों का आतंक काफी बढ़ गया है. 

 

खीरू महतो ने केंद्र व राज्य सरकार से मांडू विधानसभा व आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों की जांच कर सख्त कार्रवाई करने और प्रदूषण नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की. ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके और पर्यावरण का भी संतुलन बना रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही