Search

 
 
 

रामगढ़ः जंगली हाथियों से बचाव को सांसद प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को बांटा टॉर्च

सांसद के निर्देश पर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना. रात में हाथियों से बचाव व सतर्कता के लिए टॉर्च का वितरण भी किया.
 
ग्रामीणों के साथ सांसद प्रतिनिथि राजीव जायसवाल.

Ramgarh : रामगढ जिले के गोला प्रखंड के साड़म क्षेत्र में जंगली हाथियों के बढ़ते उत्पात को देखते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने त्वरित संज्ञान लिया है. सांसद के निर्देश पर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना. रात में हाथियों से बचाव व सतर्कता के लिए टॉर्च का वितरण भी किया.

 

गोला प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के अंतर्गत साड़म, जयंतीबेड़ा, माचाटांड़, मसरीडीह, मसरीबेड़ा, हेसल, केंदुआडीह, ऊपर बगीचा एवं घाघरा सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीणों के बीच टॉर्च का वितरण किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के डर से वे रात में ठीक से सो नहीं पा रहे हैं और हर समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है. उन्होंने क्षेत्र में बिजली की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की. इस पर राजीव जायसवाल ने आश्वासन दिया कि बिजली विभाग से मिलकर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

 


उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी परिस्थिति में उन्हें असहाय नहीं छोड़ा जाएगा. इस अवसर पर गोला मंडल सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, बरलंगा मंडल सांसद प्रतिनिधि मंशु बेदिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही