Search

 
 
 

रामगढ़: टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ

टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो स्थित जनरल मैनेजर ऑफिस में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर जेनरल मैनेजर मुकेश राजन  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई. कार्यक्रम में प्राणों की आहुति देने वाले वीर अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया.
 

Ramgarh: टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो स्थित जनरल मैनेजर ऑफिस में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर जेनरल मैनेजर मुकेश राजन  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई. कार्यक्रम में प्राणों की आहुति देने वाले वीर अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया.

Uploaded Image
इस मौके पर मुकेश राजन ने सभी से अपील की कि वे अग्नि सुरक्षा के प्रति प्रतिक्रियात्मक के बजाय निवारक दृष्टिकोण अपनाएं. उन्होंने कहा कि मजबूत अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाए अत्यंत आवश्यक हैं, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का रूप ले सकती है. उन्होंने अग्निशमन विभाग को विभिन्न प्रतियोगिताओं और सहभागिता गतिविधियों का आयोजन कर प्रभावी ढंग से अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भी प्रेरित किया.


इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा अग्नि सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अग्निशमन कर्मियों धर्मनाथ गांजू, पंकज कुमार, के. के. प्रसाद, सुसांत प्रधान और पी. पी. प्रधान को सम्मानित किया गया. साथ ही, अग्निशमन विभाग की उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई तथा उनके प्रयासों और सेवाओं की जिला प्रशासन ने सराहना की.

 

राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का थीम

इस बार अग्निशमन सेवा सप्ताह का थीम है- ‘सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल, अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज आग की रोकथाम के लिए मिलकर करें प्रयास’. थीम को ध्यान में रखते हुए, पूरे सप्ताह के लिए विभिन्न पहलों की योजना बनाई गई हैं. जिनमें अग्नि सुरक्षा जागरूकता सत्र, प्राथमिक अग्निशमन प्रतिक्रिया एवं निवारक उपायों का प्रशिक्षण, निकासी ड्रिल तथा सुरक्षा शिक्षा शामिल हैं. 


ये गतिविधियां मुख्य रूप से स्कूलों, अस्पतालों, शॉपफ्लोर कर्मियों और व्यापक समुदाय को ध्यान में रखकर आयोजित की जाएंगी.


इस कार्यक्रम में राजेश कुमार (चीफ, कैपेसिटी एन्हांसमेंट प्रोजेक्ट), आशुतोष पांडेय (चीफ, कोल बेनिफिशिएशन), राजीव कुमार सिंह (चीफ, प्रोजेक्ट एंड कंस्ट्रक्शन ई एंड पी), अखिलेश कुमार (हेड, सिक्योरिटी), दीपक श्रीवास्तव (हेड, एडमिनिस्ट्रेशन), मोहित प्रताप सिंह (सीनियर मैनेजर, सिक्योरिटी), मोहन महतो (अध्यक्ष, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन), डॉ. योगेंद्र सिंह (सचिव, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन) तथा टाटा स्टील के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही