Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः एसवीएम रजरप्पा में हवन के साथ नए सत्र का शुभारंभ

सीसीएल रजरप्पा आवासीय कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को हवन-पूजन के साथ नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) का शुभारंभ हुआ. परिसर में आयोजित 11 कुण्डीय हवन कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा.
Advertisement
Advertisement
हवन-अनुष्ठान में भाग लेते प्राचार्य व अन्य.

Ramgarh : रामगढ़ जिले के सीसीएल रजरप्पा आवासीय कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को हवन-पूजन के साथ नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) का शुभारंभ हुआ. परिसर में आयोजित 11 कुण्डीय हवन कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुए हवन वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया. मुख्य यजमान की भूमिका प्राचार्य उमेश प्रसाद ने निभाई. पंडित राजकुमार पाण्डेय ने हवन- पूजन संपन्न कराया.

 


कार्यक्रम दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया. छात्र-छात्राओं ने हवन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और आहुति देकर अपने जीवन में सकारात्मकता एवं संस्कारों के संचार का संकल्प लिया. कार्यक्रम का समापन मंगल आरती के साथ हुआ. विद्यालय परिवार ने नए सत्र को उत्साह, अनुशासन व संस्कारयुक्त शिक्षा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. विद्यालय में शुक्रवार से कक्षाएं प्रारंभ होंगी. 



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही