Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः छोटकीपोना में लगा नया ट्रांसफार्मर, किसानों में खुशी

बोरोविंग पंचायत के छोटकीपोना स्थित सवबंधा में गुरुवार को 100 केबीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. उदघाटन मुख्य अतिथि मुखिया बसंती देवी ने फीता काटकर किया. ट्रांसफार्मर लगने से किसानों में खुशी देखी गई.
Advertisement
Advertisement
ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करतीं मुखिया.

Ramgarh : रामगढ़ जिले की बोरोविंग पंचायत के छोटकीपोना स्थित सवबंधा में गुरुवार को 100 केबीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. उदघाटन मुख्य अतिथि मुखिया बसंती देवी ने फीता काटकर किया. ट्रांसफार्मर लगने से किसानों में खुशी देखी गई. मुखिया ने कहा कि नये ट्रांसफार्मर से किसानों को काफी फायदा मिलेगा. फसलों की सिचाई यह ट्रांसफार्मर काफी कारगर सिद्ध होगी.

 


इससे पूर्व मुखिया के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया. ज्ञात हो कि यहां का ट्रांसफार्मर कुछ दिनों से खराब था. मुखिया बसंती देवी का पहल से नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया. मौके पर प्रेमनाथ महतो, जगदीश महतो, दिवाली महतो, चंद्रदेव महतो, राजेश कुमार, मुकेश कुमार उर्फ बिबे, गोविंद कुमार, जगदेव महतो, रेशम महतो, बसंत महतो, गोरा महतो, धर्मेंद्र कुमार विक्की कुमार सहित अन्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही