Search

 
 
 

Ramgarh News: पतरातू में रेलवे की सिग्नलिंग केबल चोरी करते 3 गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने पतरातू गुड्स शेड की साइडिंग लाइन से रेलवे की सिग्नलिंग केबल चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 20 मीटर लंबा 12 कोर रेलवे सिग्नलिंग केबल बरामद किया गया है
 

Ramgarh: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने पतरातू गुड्स शेड की साइडिंग लाइन से रेलवे की सिग्नलिंग केबल चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 20 मीटर लंबा 12 कोर रेलवे सिग्नलिंग केबल बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग दो हजार रुपये बताई गई है.

 

गिरफ्तार आरोपियों में सौंदा बगीचा निवासी मोहन डे (50 वर्ष), राहुल कुमार (18 वर्ष) और गौतम कुमार (20 वर्ष) शामिल हैं. RPF पतरातू पोस्ट के अनुसार 23 मई की रात करीब आठ बजे पतरातू प्वाइंट संख्या-305 के पास स्थित लोकेशन बॉक्स से 2×12 कोर सिग्नलिंग केबल काटकर चोरी कर ली गई थी. मामले की जानकारी मिलने के बाद विभाग द्वारा 24 मई को संयुक्त नोट तैयार किया गया.

 

शनिवार को जांच के दौरान RPF टीम पतरातू बस्ती क्षेत्र से लौट रही थी. इसी दौरान ईस्ट केबिन के पास तीन लोगों को जूट की बोरी में भारी सामान ले जाते देखा गया. संदेह होने पर टीम ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया. तलाशी लेने पर बोरी से तीन टुकड़ों में करीब 20 मीटर रेलवे सिग्नलिंग केबल बरामद किया गया. RPF मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही