Search

 
 
 

Ramgarh News: 37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, रामगढ़ के तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक

Ramgarh News: रामगढ़ जिले के नयना कुमारी सिंह, सपना कुमारी व दिव्या कुमारी गुप्ता ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला का नाम रोशन किया है. तीनों खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं.
 
पदक जीत जिले का मान बढ़ाया

Ramgarh News: पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 16 स्वर्ण, 16 रजत और 15 कांस्य सहित 47 पदक अपने नाम किए. झारखंड से कुल 131 जूनियर बालक, बालिका एथलीट्स ने प्रतिनिधित्व किया. इसमें रामगढ़ जिले से 10 जूनियर बालक, बालिका खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए तीन पदक जीते. 


इसे भी पढ़ें:


रामगढ़ जिले के नयना कुमारी सिंह, सपना कुमारी व दिव्या कुमारी गुप्ता ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला का नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए रामगढ़ जिला उपायुक्त ऋतुराज, गिरिडीह सांसद गिरिडीह चंद्र प्रकाश चौधरी, रामगढ़ विधायक ममता देवी, बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो ने शुभकामनाएं और बधाई दी.

 

साथ ही पूर्व विधायक सुनीता चौधरी, जिला खेल पदाधिकारी रामगढ़ संजीत कुमार, समाजसेवी पीयूष चौधरी, केदार राम, अजय कुमार, कमरुद्दीन, शैलेश कुमार शर्मा, पीसी.राम,सुशील कुमार, भरत भूषण, अंकित कुमार सिंह, सिकंदर पांडे, तुलेश्वर चौधरी, धर्म नाथ महतो, चंद्र शेखर राम करमाली, कृष्णा कुमार, हेमल मुर्मू एवं जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही