Search

 
 
 

Ramgarh News: रायपुरा में 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर शुरू, लोगों ने लीं राहत की सांस

सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर गोला प्रखंड अंतर्गत रायपुरा गांव में 63 केवीए के नए विद्युत ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन हुआ. ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व गांव का पुराना 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण पूरा गांव अंधेरे में रहने को मजबूर था.
 

Ramgarh: सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर गोला प्रखंड अंतर्गत रायपुरा गांव में 63 केवीए के नए विद्युत ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन हुआ. ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व गांव का पुराना 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण पूरा गांव अंधेरे में रहने को मजबूर था. बिजली बाधित होने से ग्रामीणों को पेयजल, बच्चों की पढ़ाई तथा दैनिक कार्यों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. 

 

ग्रामीणों ने समस्या की जानकारी सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल को देते हुए बताया कि गांव में उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर आवश्यक है. मामले को गंभीरता से लेते हुए राजीव जायसवाल ने तत्काल पहल की. सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर शीघ्र 63 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया. जिससे गांव में पुनः बिजली बहाल हो सकी और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.


उद्घाटन के मौके पर सांसद मनीष जायसवाल के प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. बिजली, सड़क और पानी जैसी आवश्यक सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने आश्वस्त किया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे.


इस अवसर पर गोला मंडल सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र साव, गोला मंडल सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, राजेश महतो, सुधीर महतो, राजेंद्र महतो, बीरेंद्र महतो, दिलीप महतो, जेठू महतो, डब्लू महतो, सतेंद्र महतो, लोकेश महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही