Search

 
 
 

Ranchi News : बकरीद पर ईदगाहों व मस्जिदों से रक्तदान की अपील, संगठनों ने जताया आभार

ईद-उल-अजहा यानी बकरीद के मौके पर राजधानी रांची के ईदगाहों और मस्जिदों से लोगों से रक्तदान करने की अपील की गई. लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन की पहल पर धर्मगुरुओं और इमामों ने नमाजियों से रक्तदान महादान में भाग लेने की अपील की.
 

Ranchi : ईद-उल-अजहा यानी बकरीद के मौके पर राजधानी रांची के ईदगाहों और मस्जिदों से लोगों से रक्तदान करने की अपील की गई. लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन की पहल पर धर्मगुरुओं और इमामों ने नमाजियों से रक्तदान महादान में भाग लेने की अपील की.

 

संगठनों ने बताया कि रांची के ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी को देखते हुए यह सामाजिक और मानवीय अपील की गई. लगातार तीसरे साल ईद और बकरीद के मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों से रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

 

लहू बोलेगा रक्तदान संगठन और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन ने धर्मगुरुओं, शहर इमामों, ईदगाह और मस्जिद कमेटियों का आभार जताया. संगठनों ने कहा कि लोगों के सहयोग से जरूरतमंद मरीजों को समय पर खून उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

 

संगठनों की ओर से डोरंडा ईदगाह के पीरे तरीकत अल्हाज सैय्यद शाह अलकमा शिब्ली, हरमू ईदगाह के मुफ्ती डॉ असगर मिसबाही, मौलाना डॉ ओबैदुल्लाह कासमी, मुफ्ती कमरे आलम, मुफ्ती नुमान समेत अन्य धर्मगुरुओं के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही