Search

 
 
 

Ramgarh News : टाटा-जम्मूतवी ट्रेन से 88 किलो गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी से 88 किलो गांजा जब्त किया गया है. अरपीएफ, जीआरपी और नारकोटिक्स विभाग की टीम ने यह कार्रवाई रविवार देर रात की. टीम ने तस्करी के लिए गांजा ले जा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले के बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी से 88 किलो गांजा जब्त किया गया है. अरपीएफ, जीआरपी और नारकोटिक्स विभाग की टीम ने यह कार्रवाई रविवार देर रात की. टीम ने तस्करी के लिए गांजा ले जा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 44 लाख रुपये बताई जा रही है.


ज्ञात हो कि ट्रेनों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए इन दिनों विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. नारकोटिक्स विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में तस्करी के लिए गांजा ले जाया जा रहा है. बरकाकाना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो जैसे ही ट्रेन रुकी. नारकोटिक्स विभाग, आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने उक्त कोच में पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस की नजर तीन संदिग्ध युवकों पर पड़ी, जो अपने साथ बड़े-बड़े बैग लेकर यात्रा कर रहे थे. तलाशी में युवकों के पांच ट्रॉली बैग और एक पिट्ठू बैग में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ.

 


पूछताछ में युवकों ने अपना नाम बलराम पांडेय, छोटन कुमार (दोनों बिहार के रोहतास निवासी) और शुभम कुमार तिवारी (गढ़वा) बताया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि युवक जमशेदपुर से गांजा की खेप लेकर रेणुकुट पहुंचाने जा रहे थे. पुलिस ने गांजा जब्त करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की टीम में आरपीएफ इंस्पेक्टर टीएस अहमद, जीआरपी थाना प्रभारी मो. शमीम अंसारी, एएसआई बालदेव चातर, केके सिंह व नारकोटिक्स विभाग के लोग शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही