Search

 
 
 

Ramgarh News: गोला के रायपुरा में हादसा, कच्चा मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर महिला घायल

Ramgarh News: गोला प्रखंड अंतर्गत रायपुरा गांव में चंद्रदीप महतो का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया. मकान गिरने के बाद परिवार ने जिला प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, आर्थिक सहायता और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है.
 
कच्चा मकान गिरा

Ramgarh News: रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत रायपुरा गांव में रविवार को एक गरीब परिवार पर अचानक आफत टूट पड़ी. चंद्रदीप महतो का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे के समय घर में मौजूद सोहरी देवी मलबे की चपेट में आ गईं और घायल हो गई. घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

बताया गया कि घटना के समय घर में देवनारायण महतो, उनकी पत्नी सोहरी देवी तथा देवचरण महतो की बहन सुकरी देवी मौजूद थीं. मकान गिरने से घर का सामान भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया. घर गिरने के बाद परिवार के सामने सिर छुपाने के लिए आशियाना नहीं है.
 

पीड़ित परिवार के अनुसार, चंद्रदीप महतो मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उन्हें अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा अबुआ आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है. मकान गिरने के बाद परिवार ने जिला प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, आर्थिक सहायता और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है.

 

परिजनों ने बताया कि गरीब परिवारों को आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आरोप है आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से पांच से दस हजार रुपये तक की मांग किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

 

परिवार ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने तथा यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही पीड़ित परिवार को तत्काल राहत, इलाज में सहयोग और सरकारी आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही