Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News : किशोरी को भगाकर यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाने की पुलिस ने दुलमी प्रखंड क्षेत्र निवासी किशोरी को भगाकर ले जाने और उसका यौन शोषण करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाने की पुलिस ने दुलमी प्रखंड क्षेत्र निवासी किशोरी को भगाकर ले जाने और उसका यौन शोषण करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार मो. रिजवान अंसारी रांची जिले के इरबा (ओरमांझी) निवासी स्व आलिम अंसारी का पुत्र है. इस मामले में किशोरी के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रजरप्पा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को इरबा से गिरफ्तार कर लिया.

 


आरोपी मो. रिजवान अंसारी को पुलिस रजरप्पा थाना ले आई और कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया.
थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि आरोपी के खिलाफ रजरप्पा थाना में कांड संख्या 94/26 के तहत मामला दर्ज था. छापेमारी टीम में रजरप्पा थाना के एसआई मो. एकबाल व पुलिस के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही