Search

 
 
 

Ramgarh News: खराब प्रदर्शन करने वाले PDS संचालकों पर होगी कार्रवाई- उपायुक्त

जिला उपायुक्त ऋतुराज ने जिला आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोपो ने पीपीटी के माध्यम से पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में की गई कार्रवाई और वर्तमान प्रगति की जानकारी दी.
 
  • राशन का उठाव न करने वाले कार्डधारियों को नोटिस के बाद कार्ड रद्द कर नए योग्य लाभुकों को जोड़ने के निर्देश

Ramgarh: जिला उपायुक्त ऋतुराज ने जिला आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोपो ने पीपीटी के माध्यम से पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में की गई कार्रवाई और वर्तमान प्रगति की जानकारी दी. उन्होंने जिले में खाद्यान्न वितरण, डीलरों की स्थिति और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का ब्यौरा प्रस्तुत किया.

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग पर जोर देते हुए समीक्षा के क्रम में आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को प्रतिमाह अनिवार्य रूप से अपने-अपने क्षेत्र की पीडीएस दुकानों का भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया. 

 

उपायुक्त ने केवल दुकानों ही नहीं, बल्कि गोदामों और पैक्स का भी नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने को कहा. बैठक में डीलरों की संख्या और उनके आवंटन की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने खराब प्रदर्शन करने वाले और अनियमितता बरतने वाले पीडीएस संचालकों को चिन्हित कर उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

 

योग्य लाभुकों को लाभ पहुंचाने के लिए उपायुक्त ने एन.एफ.एस.ए. और जे.एस.एफ.एस.एस. के तहत मिलने वाले लाभों की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए बेहतर मॉनीटरिंग करें. 

 

वैसे कार्डधारी जो लंबे समय से राशन का उठाव नहीं कर रहे हैं, उन्हें नियमानुसार नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया. नोटिस के बाद भी सुधार न होने पर उनके कार्ड रद्द कर, प्रतीक्षा सूची में शामिल नए योग्य लाभुकों को योजना से जोड़ने को कहा. 


बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी पदाधिकारी स्थापना शाखा सुश्री रीना कुजूर , सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही