Search

 
 
 

Ramgarh News : प्रशासन ने सुभाष चौक से हटाया अतिक्रमण, अवैध दुकानें ध्वस्त

Ramgarh News: प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य सुभाष चौक क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और आम लोगों के आवागमन को सुगम बनाना था.
 
अतिक्रमण हटाती टीम.

Ramgarh News : रामगढ़ शहर के सुभाष चौक पर गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. यह अभिया रामगढ़ प्रशासन व छावनी परिषद की टीम ने चलाया. इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से बनीं कई दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया. इस कार्रवाई में रामगढ़ एसडीओ, छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे. इस दौरान JCB की सहायता से कई दुकानों व अस्थायी संरचनाओं को तोड़ दिया गया.

 

इसे भी पढ़ें


प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य सुभाष चौक क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और आम लोगों के आवागमन को सुगम बनाना था. संभावित विरोध के मद्देनजर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही