Search

 
 
 

Ramgarh News : रांची में आजसू का महिला सम्मेलन होगा ऐतिहासिक-चंद्रप्रकाश

गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि रांची में शनिवार को आजसू पार्टी का महिला सम्मेलन भव्य और ऐतिहासिक होगा. सम्मेलन में रामगढ़ जिले से 10 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल होंगी.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh : रांची के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शनिवार को आजसू पार्टी का महिला सम्मेलन सह बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है. सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो मौजूद रहेंगे. इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इसी सिलसिले में शनिवार को सांडी के कम्यूनिटी सेंटर में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. कहा कि महिला सम्मेलन भव्य और ऐतिहासिक होगा. सम्मेलन में रामगढ़ जिले से 10 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल होंगी. 

 

Uploaded Image

मीडिया से बात करते सांसत चंद्रप्रकाश चौधरी व अन्य.


सांसद ने कहा कि बूथ की असली ताकत हमारी बहनें हैं. जब महिला शक्ति ठान ले, तो बूथ पर जीत तय है. यह सम्मेलन सिर्फ प्रशिक्षण नहीं, झारखंड में बदलाव की हुंकार है. बीएलए कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं. बूथ प्रबंधन, मतदाता सूची पुनरीक्षण व मतदाता जागरूकता में उनकी भूमिका निर्णायक होगी. उन्होंने सम्मेलन में राज्यभर की महिला कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों से शामिल होने की अपील की.

 


प्रेसवार्ता में दुलमी पार्षद प्रीति दीवान, रामगढ़ पार्षद धनेश्वर महतो, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रमणि देवी, सचिव देवंती देवी, कार्यकारी अध्यक्ष आशा महतो, चितरपुर प्रखंड अध्यक्ष टुशील देवी, सचिव मनोरमा देवी, दुलमी प्रखंड अध्यक्ष लीलावती देवी, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष रेखा देवी मौजूद थीं.


हिन्दी न्यूज, Hindi News ,  Latest news hindi, आज की ताजा खबर, jharkhand news, झारखंड न्यूज, Jharkhand breaking news, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज,  रांची अपडेट, Ranchi Update, रांची न्यूज टुडे, Ranchi News today, झारखंड लेटेस्ट न्यूज, Jharkhand Latest News, Lagatar News, लगातार न्यूज
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही