Search

 
 
 

Ramgarh News : इंटर आर्ट्स की परीक्षा में केबी हाई स्कूल के सभी छात्र सफल

इंटरमीडिएट की परीक्षा में रमगढ़ के केबी हाई स्कूल का रिजल्ट बेहतर रहा. इंटर आर्ट्स की परीक्षा में स्कूल के कुल 102 बच्चे शामिल हुए थे, जिनमें 68 प्रथम व 24 बच्चे द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए. टिंकल कुमारी 407 अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी.
 

Ramgarh : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को घोषित कर दिया. परीक्षा में रमगढ़ के केबी हाई स्कूल का रिजल्ट बेहतर रहा. इंटर आर्ट्स की परीक्षा में स्कूल के कुल 102 बच्चे शामिल हुए थे, जिनमें 68 प्रथम व 24 बच्चे द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए. टिंकल कुमारी 407 अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी. वहीं पिंटू कुमार 398 अंक, कपिल महतो 389 अंक, विवेक कुमार व सन्नू मुंडा 388 अंक तथा रुद्र कसेरा ने 376 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है.

 


इंटर विज्ञान की परीक्षा में स्कूल के कुल 11 बच्चे शामिल हुए. इनमें से 7 बच्चों ने सफलता प्राप्त की. सुभम गुप्ता 442 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बने. वहीं, लक्ष्य राज साहू 441 अंक, मनीषा कुमारी व सुभम कुमार सिन्हा 347 अंक, अमरदीप कुमार 344 अंक व गौतम नायक ने 334 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया. विद्यालय के प्राचार्य राजदीप सिन्हा ने बच्चों को बधाई दी है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही