Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News :  आलोक रंजन ने 30वें SDPO के रूप में संभाला पदभार

डीएसपी आलोक रंजन ने गुरुवार को रामगढ़ के 30वें एसडीपीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों से मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेना और क्षेत्र में होने वाली आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा करना उनकी प्राथमिकता होगी.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh   :  डीएसपी आलोक रंजन ने गुरुवार को रामगढ़ के 30वें एसडीपीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों से मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेना और क्षेत्र में होने वाली आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा करना उनकी प्राथमिकता होगी.

 

नवपदस्थापित एसडीपीओ आलोक रंजन ने कहा कि अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी.

 

 रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे, यातायात प्रभारी गजेंद्र पांडे सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. बता दें कि आलोक रंजन इससे पूर्व बोकारो में सिटी डीएसपी के पद पर कार्यरत थे. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही