Search

 
 
 

Ramgarh News : रजरप्पा पहुंचीं अंबा प्रसाद, मां छिन्नमस्तिका मंदिर में की पूजा

Ramgarh News: अंबा प्रसाद पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के प्रशासनिक भवन की ओर आ रही थीं. इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आकर एक कुत्ते का बच्चा घायल हो गया. उन्होंने कुत्ते के बच्चे को अपने हाथों से उठाकर मरहम-पट्टी की और उसे पानी पिलाया.
 
मंदिर परिसर में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद.

Ramgarh News : बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद शुक्रवार को रामगढ़ जिले के रजरप्पा पहुंचीं. उन्होंने मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां भगवती का आशीर्वाद लिया. उन्होंने क्षेत्रवासियों की खुशहाली और समृद्धि की मंगलकामना की. कहा कि मां के दरबार मे आने से काफी शांति मिलती है. यहां का वातावरण काफी अद्भुत है.

 

इसे भी पढ़ें


अंबा प्रसाद पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के प्रशासनिक भवन की ओर आ रही थीं. इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आकर एक कुत्ते का बच्चा घायल हो गया. उन्होंने कुत्ते के बच्चे को अपने हाथों से उठाकर मरहम-पट्टी की और उसे पानी पिलाया.


इसके बाद वह वापस बड़कागांव लौट गईं. उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के सचिव राजकुमार यादव, मोनू कुमार, सत्येंद्र यादव, प्यारेलाल, तारिक अनवर, शलीम खान समेत अन्य कार्यकर्यकर्ता थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही