Search

 
 
 

Ramgarh News: अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति का रामगढ़ दौरा, लंबित मामलों की हुई समीक्षा

Ramgarh News: समिति के सभापति सुरेश पासवान ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विधानसभा में सदस्यों के उठाए गए प्रश्नों को गंभीरता से लेते हुए उनका निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े प्रश्नों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सरकार और प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है.
 
अधिकारियों के साथ सभापति की समीक्षा बैठक
  • विधानसभा में उठाए गए प्रश्नों के क्रियान्वयन, लंबित मामलों एवं विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

Ramgarh News: झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने शनिवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया. समिति के सभापति सुरेश पासवान और सदस्य राम सूर्या मुंडा ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान समिति ने विभिन्न विभागों से संबंधित विधानसभा में उठाए गए प्रश्नों, उनके अनुपालन की वर्तमान स्थिति, लंबित मामलों तथा अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की.


इसे भी पढ़ें:

 

समिति के सभापति सुरेश पासवान ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विधानसभा में सदस्यों के उठाए गए प्रश्नों को गंभीरता से लेते हुए उनका निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े प्रश्नों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सरकार और प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें.

 

सदस्य राम सूर्या मुंडा ने कहा कि विधानसभा में उठाए गए प्रश्न आम जनता की समस्याओं एवं अपेक्षाओं से जुड़े होते हैं. ऐसे में संबंधित विभागों को इन प्रश्नों के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह रहते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए. उन्होंने पदाधिकारियों से विभागीय प्रतिवेदनों मंे सही एवं अपडेट जानकारी उपलब्ध कराने तथा अनुपालन की स्थिति स्पष्ट रखने की बात कही.

 

समिति ने बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए तथा जनहित से जुड़े मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं करने पर जोर दिया. इसके अलावा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता बनाए रखने तथा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही गई. बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही