Search

 
 
 

Ramgarh News : नेमरा में हेमंत सोरेन से मिले विस अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो समेत कई जनप्रतिनिधि

Ranchi News : मुख्यमंत्री से मिलने वालों में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, विधायक सीपी सिंह, विधायक चंद्र देव महतो और बिहार के बोधगया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार सर्वजीत शामिल थे. इनके अलावा पूर्व विधायक डॉ. जीतू चरण राम और पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की.
 
सीएम से मिले विधानसभा अध्यक्ष

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए सोमवार को कई जनप्रतिनिधियों ने नेमरा स्थित उनके पैतृक आवास पर मुलाकात की. सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, विधायक सीपी सिंह, विधायक चंद्र देव महतो और बिहार के बोधगया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार सर्वजीत शामिल थे. इनके अलावा पूर्व विधायक डॉ. जीतू चरण राम और पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की.

 

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने रूपी सोरेन के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. साथ ही ईश्वर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही