Ramgarh News: जनजाति समाज के हक और अधिकारों के लिए मुखर आवाज के रूप में पहचान बनाने वाली युवा नेत्री निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी बरकाकाना मंडल के कार्यकर्ताओं ने बरकाकाना चौक पर पुतला दहन रोष जताया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने की मांग उठाई.
इसे भी पढ़ें:
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि निशा भगत को न्याय मिलना चाहिए और मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है. कार्यकर्ताओं ने सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए सीबीआई जांच की अनुशंसा करने की मांग की.
इस अवसर पर भाजपा बरकाकाना मंडल अध्यक्ष नूतन कुमार महतो, मंडल उपाध्यक्ष हरिलाल महतो, मंडल मंत्री दिलीप बेदिया, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन अग्रवाल, मंडल कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह, मीडिया प्रभारी बासु प्रजापति, कामता सिंह, बिट्टू महतो, वरिष्ठ कार्यकर्ता टीकू प्रजापति, विनोद प्रजापति, रामचंद्र मुण्डा सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

