Search

 
 
 

Ramgarh News : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ramgarh News : मृतक की पहचान सतीश कुमार के रूप में हुई है. वह भुरकुंडा कोयलांचल क्षेत्र के पूर्व मुखिया द्वारिका करमाली के पुत्र थे. घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया.घटना की सूचना मिलने पर भुरकुंडा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची.
 
युवक का शव

Ramgarh News : रामगढ़ जिले के भुरकुंडा न्यू बैरक स्थित बंद पड़ी खदान के समीप बीती रात एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए.

 

 

मृतक की पहचान सतीश कुमार के रूप में हुई है. वह भुरकुंडा कोयलांचल क्षेत्र के पूर्व मुखिया द्वारिका करमाली के पुत्र थे. घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया.घटना की सूचना मिलने पर भुरकुंडा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची.

पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. युवक की मौत के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही