Search

 
 
 

Ramgarh News: ब्रिगेडियर उपेंद्र सिंह कौशल ने संभाला छावनी परिषद अध्यक्ष का पदभार

Ramgarh News: पदभार ग्रहण करने के बाद ब्रिगेडियर कौशल ने कहा कि रामगढ़ छावनी से उनका पुराना जुड़ाव रहा है और वे पहले यहां मेजर के रूप में पदस्थापित रह चुके हैं. उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें और सैनिक क्षेत्र की तरह रामगढ़ शहर भी स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बने.
 
रामगढ़ छावनी परिषद अध्यक्ष का संभाला पदभार

Ramgarh News: पंजाब रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ के नवपदस्थापित कमांडेंट सह स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर उपेंद्र सिंह कौशल ने शनिवार को रामगढ़ छावनी परिषद के अध्यक्ष का पदभार संभाला. उन्होंने अध्यक्ष पद की शपथ भी ली. इस अवसर पर छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह और रामगढ़ के विधायक ममता देवी समेत परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे.


इसे भी पढ़ें:

 

पदभार ग्रहण करने के बाद ब्रिगेडियर कौशल ने कहा कि रामगढ़ छावनी से उनका पुराना जुड़ाव रहा है और वे पहले यहां मेजर के रूप में पदस्थापित रह चुके हैं. उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें और सैनिक क्षेत्र की तरह रामगढ़ शहर भी स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बने.

 

पहली बैठक में दो प्रस्तावों को मंजूरी

पदभार ग्रहण के बाद छावनी परिषद सभागार में परिषद की पहली बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता ब्रिगेडियर उपेंद्र सिंह कौशल ने की, जबकि संचालन सीईओ सह सदस्य सचिव विवेक सिंह ने किया. बैठक में विधायक ममता देवी भी शामिल हुईं.

 

बैठक में निर्धारित दोनों एजेंडों को मंजूरी दी गई. भवन निर्माण से संबंधित 10 ऑनलाइन आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई. वहीं सर्वे नक्शा संख्या 48 में बदलाव के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली. इससे बाजार, पार्क समेत अन्य आवश्यक निर्माण कार्यों का रास्ता साफ होने की उम्मीद है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही