Search

 
 
 

Ramgarh News : छिन्मस्तिका मंदिर जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे सवार

Ramgarh News : बोतल मोड़ के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. सूचना मिलने पर रजरप्पा थाना के एसआई संजय रजक मौके पर पहुंचे और मामूली रूप से घायल लोगों को 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल, रामगढ़ भेजवाया.
 
दुर्घटनाग्रस्त कार.

Ramgarh News : चितरपुर-रजरप्पा मंदिर मुख्य मार्ग पर बोतल मोड़ के समीप गुरुवार को एक सफेद रंग की आर्टिगा कार (बीआर 01 जेजी 2471) अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में कार पर सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए. जानकारी के अनुसार, बिहार के हरनौत से 5-6 की संख्या में श्रद्धालु पूजा करने मां छिन्मस्तिका मंदिर आ रहे थे.

 

इसे भी पढ़ें


इसी दौरान बोतल मोड़ के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. सूचना मिलने पर रजरप्पा थाना के एसआई संजय रजक मौके पर पहुंचे और मामूली रूप से घायल लोगों को 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल, रामगढ़ भेजवाया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही