Search

 
 
 

Ramgarh News : कुजू में महिला की मौत मामले का खुलासा, पति ने साली से मिलकर की थी हत्या; दोनों गिरफ्तार

Ramgarh News : एसडीपीओ ने बताया कि एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हत्या के मुख्य अभियुक्त जेबा के पति गुलाम सरवर उर्फ राजन को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
 
मामले का खुलासा करते एसडीपीओ.

Ramgarh News : रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के रौता रौशन नगर में 17 अक्टूबर को एक महिला जेबा परवीन की संदिग्ध परिस्थितियों में  मौत हो गई थी. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए जेबा के पति और उसकी साली को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है. यह जानकारी एसडीपीओ आलोक रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

 

इसे भी पढ़ें


उन्होंने बताया कि पुलिस ने घर से शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया. रांची से आई FSL टीम ने भी घटनास्थल की जांच की. मृतका के भाई मो. इमरान के बयान पर कुज्जू ओपी (मांडू थाना) में जेबा के पति गुलाम सरवर और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था.  


एसडीपीओ ने बताया कि एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हत्या के मुख्य अभियुक्त जेबा के पति गुलाम सरवर उर्फ राजन को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि साली नेहा परवीन के साथ उसका अवैध संबंध है. 17 अक्टूबर को जब इसकी जानकारी उसकी पत्नी जेबा परवीन को हुई, तो घर में पत्नी, साली और उसके बीच तीखी नोकझोंक और मारपीट हुई. इसी दौरान गुस्से में आकर उसने जेबा परवीन का सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने साली नेहा परवीन को भी गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी टीम में एसडीपीओ आलोक रंजन, कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही