Search

 
 
 

रामगढ़ के गिद्दी में CCL कर्मी की चाकू मारकर हत्या, घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Ramgarh News : मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय मंगलेश कुमार अपनी पत्नी के साथ घर में बैठकर टीवी देख रहे थे. इसी दौरान अचानक दो अपराधी उनके घर में घुस आए और मंगलेश कुमार पर चाकू से हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई.
 
सीसीएल कर्मी की हत्या
  •  पत्नी के सामने अपराधियों ने मंगलेश कुमार पर किया चाकू से हमला
  • विरोध करने पर पत्नी को रस्सी से बांधकर फरार हुए आरोपी 

Ramgarh News : रामगढ़ जिले के गिद्दी क्षेत्र में बीती रात अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए CCL कर्मी मंगलेश कुमार उर्फ हैप्पी की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना रविवार देर रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है. दो की संख्या में आए अपराधियों ने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया. वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

 

इसे भी पढ़ें..

 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय मंगलेश कुमार अपनी पत्नी के साथ घर में बैठकर टीवी देख रहे थे. इसी दौरान अचानक दो अपराधी उनके घर में घुस आए और मंगलेश कुमार पर चाकू से हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई.

 

बताया जाता है कि पति पर हमला होते देख उनकी पत्नी ने अपराधियों से गुहार लगाई. उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी सामान चाहिए, वे ले लें, लेकिन उनके पति को छोड़ दें. हालांकि, अपराधियों पर उनकी गुहार का कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने मंगलेश कुमार पर हमला जारी रखा.

 

पत्नी को रस्सी से बांधकर फरार हुए अपराधी 

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने मंगलेश कुमार की पत्नी को रस्सी से बांध दिया और मौके से फरार हो गए. सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल गिद्दी पुलिस को इसकी सूचना दी.

 

सूचना मिलते ही गिद्दी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल अपराधियों की पहचान को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है. इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही