Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News : सीसीएल के सुरक्षाकर्मियों ने अवैध कोयला लदा वाहन किया जब्त

सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के सुरक्षाकर्मियों को सूचना मिली थी कि कोइहारा बस्ती की ओर से दो ट्रैक्टरों से सीसीएल के स्टॉक से चोरी किए गए कोयले की दुलाई की जा रही. गश्ती टीम ने सेक्शन-1 खदान क्षेत्र में ढंठवा टांड़ की ओर घेराबंदी कर दी.
Advertisement
Advertisement
अवैध कोयला लदा जब्त वाहन.

Ramgarh : रामगढ़ जिले के सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने रविवार की रात गश्ती के दौरान अवैध कोयला लदे एक वाहन को जब्त कर लिया. सुरक्षाकर्मियों को सूचना मिली थी कि कोइहारा बस्ती की ओर से दो ट्रैक्टरों से सीसीएल के स्टॉक से चोरी किए गए कोयले की दुलाई की जा रही. गश्ती टीम ने सेक्शन-1 खदान क्षेत्र में ढंठवा टांड़ की ओर घेराबंदी कर दी. इसी दौरान 44 नंबर स्टॉक के पीछे से एक सफेद रंग के टाटा सूमो ग्रैंड वाहन (JH-09R-053) ढंठवा टांड़ की ओर आता दिखाई दिया. गश्ती टीम ने वाहन को रोका.

 

 

चालक अंधेरे का लाभ उठाते हुए वाहन छोड़कर फरार हो गया. वाहन में भारी मात्रा में कोयला लदा था. कोयला तस्करी के लिए उक्त यात्री वाहन को विशेष रूप से कस्टमाइज्ड कराया गया था, ताकि लोगों को शक भी न हो और अवैध कोयलो के ले जाया जा सके. सुरक्षाकर्मियों ने उक्त वाहन को कोयला समेत जब्त कर रजरप्पा थाना को सुपुर्द कर दिया. साथ ही वाहन मालिक के खिलाफ कोयला चोरी व ढुलाई करने की शिकायत की है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही