Search

 
 
 

Ramgarh News : जनगणना की प्रक्रिया जारी, मांडू में जनप्रतिनिधियों ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन

मांडू विधायक निर्मल महतो ने प्रखंड कार्यालय कक्ष में सेल्फ एन्यूमरेशन किया. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे जनगणना के इस महत्वपूर्ण कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और स्व-गणना की प्रक्रिया को अपनाते हुए सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं.
 
स्व-गणना में भाग लेते जनप्रतिनिधि.

Ramgarh : भारत की जनगणना-2027 के तहत रामगढ़ जिले में सेल्फ एन्यूमरेशन (स्व-गणना) की प्रक्रिया जारी है. मांडू प्रखंड में जनप्रतिनिधियों ने स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी निभाई. मांडू विधायक निर्मल महतो ने प्रखंड कार्यालय कक्ष में सेल्फ एन्यूमरेशन किया. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे जनगणना के इस महत्वपूर्ण कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और स्व-गणना की प्रक्रिया को अपनाते हुए सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं.

 

 

वहीं, मांडू प्रखंड प्रमुख चंद्रमणि देवी ने भी सेल्फ एन्यूमरेशन कर इस अभियान को सफल बनाने की दिशा में अपनी सहभागिता निभाई. उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है. इसलिए प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सहयोग करना चाहिए. इस अवसर पर संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. ज्ञात हो कि आम लोग अपने मोबाइल फोन के जरिए se.census.gov.in पर जाकर सेल्फ एन्यूमरेशन कर सकते हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही