Search

 
 
 

Ramgarh News : चार लेबर कोड को निरस्त करें केंद्र सरकार, नहीं तो जोरदार आंदोलन- राजेन्द्रनाथ

केंद्र सरकार के 4 लेबर कोर्ड समेत कोयला मजदूरों की विभिन्न मांगों के विरोध में केंद्रीय यूनियनों के संयुक्त मोर्चा ने सोमवार को सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया.
 
मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपते मोर्चा के नेता.
  • संयुक्त मोर्चा का सीसीएल रजरप्पा जीएम कार्यालय समक्ष प्रदर्शन

Ramgarh : केंद्र सरकार के 4 लेबर कोर्ड समेत कोयला मजदूरों की विभिन्न मांगों के विरोध में केंद्रीय यूनियनों के संयुक्त मोर्चा ने सोमवार को सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व मोर्चा के अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ चौधरी कर रहे थे.

 

 

 उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने मजदूर विरोधी चार लेबर कोड खत्म नहीं किया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा. उन्होंने कोल इंडिया में 12वां वेतन समझौते को लेकर जेबीसीसीआई का अविलंब गठन करने, आउटसोर्सिंग व निजीकरण बंद करने की मांग की.


उन्होंने सीसीएल प्रबंधन से कहा कि मजदूरों का शोषण बंद करे, नहीं तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा. इस दौरान मोर्चा नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. करीब दो घंटे के धरना-प्रदर्शन के बाद मोर्चा नेताओं ने रजरप्पा क्षेत्र के एसओपी रामानुज प्रसाद को  अपनी मांगों से संबंधित कोल इंडिया चेयरमैन के नाम ज्ञापेन सौंपा. मौके पर चंद्रेश्वर सिंह, रविंद्र वर्मा, हाजी अख्तर आजाद, महेंद्र मिस्त्री, सुखसागर सिंह, आरपी सिंह, प्रदीप पटवा, बिनोद कुमार, शिव प्रसाद बेदिया, अब्दुल शाहिद, बीके पोद्दार सहित अन्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही