Search

 
 
 

Ramgarh News : मातृशोक के बीच जनसेवा में जुटे सीएम हेमंत, सुनी लोगों की फरियाद

Ramgarh News : मुख्यमंत्री ने फरियादियों से एक-एक कर मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और आत्मीयता के साथ उनकी परेशानियों को सुना. मातृशोक के बीच मुख्यमंत्री का लोगों से मिलना और उनकी समस्याओं पर ध्यान देना जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
 
सीएम ने सुनी लोगों की समस्या

Ramgarh News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी माता रूपी सोरेन के निधन से गहरे शोक में होने के बावजूद जनहित से जुड़े अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं. आज राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याएं और फरियाद लेकर नेमरा पहुंचे. मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत दुःख के इस कठिन समय में भी लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मुख्यमंत्री ने फरियादियों से एक-एक कर मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और आत्मीयता के साथ उनकी परेशानियों को सुना. मातृशोक के बीच मुख्यमंत्री का लोगों से मिलना और उनकी समस्याओं पर ध्यान देना जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

Uploaded Image

फरियादियों से मिले

 

समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश

लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Uploaded Image

शिकायतों पर कार्रवाई का निर्देश

 

सभी मामलों का निपटारा जल्दी और बेहतर तरीके से किया जाए, ताकि किसी भी फरियादी को निराश होकर वापस न लौटना पड़े. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने का संदेश दिया.


जनता को बताया अपना सबसे बड़ा परिवार

मातृशोक की इस कठिन घड़ी में भी मुख्यमंत्री का लोगों के बीच पहुंचना और उनकी समस्याएं सुनना यह संदेश देता है कि जनहित और जनसेवा उनके लिए सर्वोपरि हैं. मुख्यमंत्री के इस व्यवहार से यह भावना सामने आई कि राज्य की जनता उनके लिए परिवार के समान है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही