Ramgarh News : झारखंड के मुख्यमंतत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म को लेकर अभी अपने पैतृक आवास रामगढ़ जिले के नेमरा में हैं. इस दौरान ने निरंतर कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश कर रहे हैं. इस शोक की घड़ी में भी उन्होंने जनहित के कार्यों को विराम नहीं दिया. वे संवेदना और तत्परता के साथ जरूरतमंदों की मदद कर शासन और सेवा का मर्म प्रस्तुत कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें
गोला प्रखंड के धोरधोरा निवासी दिव्यांग लख्खी राम मांझी व हजारीबाग के चुरचू निवासी सुखदेव साव अपनी समस्याओं को लेकर बुधवार को नेमरा पहुंचे थे. मुख्यमंत्री की नजर जैसे ही दोनों दिव्यांगों पर पड़ी, उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया. संवेदनशीलता दिखाते हुए उन दोनों को अपने हाथ से ट्राईसाइकिल प्रदान की. ताकि उनका जीवन सुगम हो सके. इसके साथ ही उन्होंने अन्य लोगों की भी समस्याएं सुनीं और समाधान भी किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

