Search

 
 
 

Ramgarh News : आयुक्त ने रामगढ़ के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Ramgarh News: आयुक्त ने रामगढ़ के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी से 'मेगा हेल्प डेस्क कैंपों' के बारे में जानकारी ली. कहा कि इस अभियान का गांव से लेकर शहर तक व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं. ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से न छूटे.
 
बूथ का निरीक्षण करते आयुक्त.

Ramgarh News : उत्तरी छोटानागपुर के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत शनिवार को रामगढ़ जिले के कई कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने रामगढ़ प्रखंड के बूथ संख्या 130, 131 व 132 तथा चितरपुर प्रखंड के बूथ संख्या 235, 236 व 238 का जायजा लिया. जिन बूथों पर नये नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 कम मिले, वहां के बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षकों को कहा कि घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें और ज्यादा से ज्यादा फॉर्म 6 भरवाकर समय पर उनकी ऑनलाइन एंट्री  सुनिश्चित करें.

 

इसे भी पढ़ें


इसके साथ ही उन्होंने रामगढ़ के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी से 'मेगा हेल्प डेस्क कैंपों' के बारे में जानकारी ली. कहा कि इस अभियान का गांव से लेकर शहर तक व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं. ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से न छूटे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही