Search

 
 
 

Ramgarh News : पानी-बिजली की योजनाओं को जल्द पूरा करें- सांसद मनीष जायसवाल

बिजली से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए सांसद ने आपूर्ति, ट्रांसफार्मरों की मररम्मत आदि की जानकारी ली और इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए. साथ ही बिजली के नए कनेक्शन के आवेदनों को जल्द निष्पादित करने को कहा.
 
दिशा की बैठक में भाग लेते सांसद मनीष जायसवाल, विधायक व अन्य.

दिशा की बैठक में शामिल हुए सांसद व क्षेत्र के 3 विधायक 

 
Ramgarh : रामगढ़ जिला समाहरणालय में सोमवार को डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट को-ऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा) की बैठक हुई. हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रामगढ़ विधायक ममता देवी,  मांडू विधायक निर्मल महतो,  बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, रामगढ़ डीसी ऋतुराज, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी सहित अन्य अधिकारी शामिल थे. सांसद ने अधिकारियों को गर्मी को देखते हुए पानी व बिजली से जुड़ी लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.

 
सांसद ने जिले में संचालित सखी मंडलों व उन्हें मिल रहे लाभ की जानकारी ली और जेएसएलपीएस संगठनों को मजबूत करने, रोजगार से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने को लेकर दिशा-निर्देश दिए.

 

 

बिजली से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए सांसद ने आपूर्ति, ट्रांसफार्मरों की मररम्मत आदि की जानकारी ली और इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए. साथ ही बिजली के नए कनेक्शन के आवेदनों को जल्द निष्पादित करने को कहा. सभी पात्र लोगों को पेंशन योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया. कहा कि मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों को लाभ लेने में आ रही परेशानियों को दूर करें.

 

बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सर्व शिक्षा अभियान, मध्याह्न भोजन, समेकित बाल विकास योजना के तहत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति, स्वास्थ्य, जलापूर्ति सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक जिला स्तरीय सभी वरीय अधिकारी, समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे.


हिन्दी न्यूज, Hindi News ,  Latest news hindi, आज की ताजा खबर, jharkhand news, झारखंड न्यूज, Jharkhand breaking news, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज,  रांची अपडेट, Ranchi Update, रांची न्यूज टुडे, Ranchi News today, झारखंड लेटेस्ट न्यूज, Jharkhand Latest News, Lagatar News, लगातार न्यूज
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही