Search

 
 
 

Ramgarh News : शराब दुकान में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

चितरपुर में ओवरब्रिज के पास स्थित एक शराब दुकान को चोरों ने निशाना बनाया. चोरों ने रविवार की रात दुकान का ताला तोड़कर काउंटर में रखे करीब 2,81,320 रुपए की चोरी कर ली. इस संबंध में दुकान मालिक बिनोद कुमार गुप्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
 
इसी शराब दुकान में हुई चोरी.

Ramgarh : रामगढ़ जिले के चितरपुर में ओवरब्रिज के पास स्थित एक शराब दुकान को चोरों ने निशाना बनाया. चोरों ने रविवार की रात दुकान का ताला तोड़कर काउंटर में रखे करीब 2,81,320 रुपए की चोरी कर ली. इस संबंध में दुकान मालिक बिनोद कुमार गुप्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाने में दिए आवेदन में विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि रविवार की देर रात चोरों ने दुकान के चैनल गेट के दो एंगल तोड़ दिए. इसके बाद शटर के दोनों तरफ का लॉक तोड़कर अंदर प्रवेश किया और काउंटर पर रखे नकद रुपए की चोरी कर ली.

 


उन्होंने बताया कि रात करीब 11 बजे दुकान के कर्मी रोज की तरह दुकान बन्द कर अपने घर चले गये. वे सोमवार की सुबह जब दुकान पहुंचे, तो देखा कि ताला टूटा हुआ है. दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था. रजरप्पा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो नकाबपोश चोर वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं. थाना प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही