Search

 
 
 

Ramgarh News : गिट्टी लदे भारी वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत

जिले के कुज्जू ओपी क्षेत्र के पेंकी चौक में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां गिट्टी लदे भारी वाहन (18 चक्का) की चपेट में आकर साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक और सहचालक को हिरासत में ले लिया है.
 
  • चालक व सहचालक को पुलिस ने किया गिरफतार

Ramgarh : जिले के कुज्जू ओपी क्षेत्र के पेंकी चौक में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां गिट्टी लदे भारी वाहन (18 चक्का) की चपेट में आकर साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक और सहचालक को हिरासत में ले लिया है.

 

जानकारी के अनुसार, गिट्टी लदा 18 चक्का गाड़ी रामगढ़ से हजारीबाग की ओर जा रहा था. तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और ड्यूटी जाने के लिए सड़क किनारे साइकिल लेकर खड़े व्यक्ति नरेश साव उसकी चपेट में आ गए.

 

स्थानीय लोगों की मदद से ग्रामीणों ने उसे तत्काल वहां से निकाला और रामगढ़ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और  चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया है.

 

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर रांची-पटना मुख्य मार्ग NH33 फोरलेन जाम कर दिया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही