Search

 
 
 

Ramgarh News : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरकाकाना का DC ने किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ऋतुराज ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरकाकाना का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता व व्यवस्थाओं का जायजा लिया
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh : उपायुक्त ऋतुराज ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरकाकाना का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता व व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान केंद्र पर चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए. वहीं, स्वास्थ्य केंद्र में अपेक्षाकृत कम मरीजों के आने की बात भी सामने आई.

 

इस पर उपायुक्त ने गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित चिकित्सक, एएनएम सहित अन्य संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मियों की जिम्मेदारी है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

Uploaded Image

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरकाकाना के बेहतर व प्रभावी संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र उन्हें उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या बढ़ाने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति तथा आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए

 

उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण के दौरान प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही