Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News: डीसी ने पेंशन अदालत में सुने 40 मामले, शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

उपायुक्त की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में पेंशन अदालत का आयोजन किया गया. पेंशन से संबंधित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के उद्देश्य से आयोजित इस अदालत में विभिन्न विभागों से जुड़े पेंशन प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
Advertisement
Advertisement
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: उपायुक्त की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में पेंशन अदालत का आयोजन किया गया. पेंशन से संबंधित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के उद्देश्य से आयोजित इस अदालत में विभिन्न विभागों से जुड़े पेंशन प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

Uploaded Image

उपायुक्त की अध्यक्षता में पेंशन अदालत का आयोजन

पेंशन अदालत के दौरान कुल 40 मामले आए. सभी मामलों की सुनवाई करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा अनावश्यक विलंब से बचने के निर्देश दिए.

 

इसे भी पढ़ें:

 

इस अवसर पर महालेखागार कार्यालय, रांची के आधिकारिक दल द्वारा पेंशन अदालत में उपस्थित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों तथा कर्मियों को पेंशन से संबंधित 'समाधान पोर्टल' के उपयोग के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया. प्रशिक्षण के दौरान पोर्टल के माध्यम से पेंशन मामलों के ऑनलाइन पंजीकरण, लंबित मामलों की निगरानी, शिकायतों के निष्पादन एवं समयबद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई.

 

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने समाधान पोर्टल के प्रभावी उपयोग से पेंशन मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता, त्वरित कार्रवाई एवं बेहतर समन्वय सुनिश्चित होने की बात कही. साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पोर्टल के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की भी जानकारी दी गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही