Search

 
 
 

Ramgarh News: DC ने की जिला स्तरीय वाटर टास्क फोर्स की बैठक

रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय वाटर टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आम जनों को निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करना एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष शिविरों की प्रगति की समीक्षा करना था.
 

Ramgarh: रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय वाटर टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आम जनों को निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करना एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष शिविरों की प्रगति की समीक्षा करना था.

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार 2 से 15 मई तक आयोजित किए जा रहे विशेष जलापूर्ति शिविरों के तहत विभिन्न प्रखंडों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से प्रखंडवार आयोजित शिविरों, प्राप्त शिकायतों, उनके निष्पादन एवं आम जनों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली.

 

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों के माध्यम से प्राप्त होने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े. बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि जिले में आयोजित विशेष शिविरों के माध्यम से अब तक कुल 365 जलापूर्ति योजनाओं की मरम्मती सुनिश्चित की गई है. 


इनमें 290 चापाकल, 71 जल मीनार, 1 पानी टैंकर तथा 3 अन्य जलापूर्ति योजनाएं शामिल हैं. इस पर उपायुक्त ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जलापूर्ति से संबंधित कार्यों में और अधिक तेजी लाने की आवश्यकता है ताकि जिले के किसी भी क्षेत्र में पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो.

उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बुधवार को आयोजित होने वाले शिविरों में स्वयं सक्रिय रूप से भाग लें एवं आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि पेयजल से जुड़ी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. 

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर जलापूर्ति योजनाओं की स्थिति का निरीक्षण करने तथा खराब पड़े चापानलों एवं जलमीनारों की मरम्मती शीघ्र कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम जनता को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.

 

बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला स्तर के संबंधित पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही