Search

 
 
 

Ramgarh News: डीसी ने की जिला स्तरीय डेवलपमेंट टास्क फोर्स की बैठक

Ramgarh News: मंगलवार को रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय डेवलपमेंट टास्क फोर्स की बैठक हुई. डीसी ने पिछले बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में अब तक हुए कार्य प्रगति का पीपीटी के माध्यम से क्रमवार समीक्षा की.
 
डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय डेवलपमेंट टास्क फोर्स की बैठक

Ramgarh News: मंगलवार को रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय डेवलपमेंट टास्क फोर्स की बैठक हुई. डीसी ने पिछले बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में अब तक हुए कार्य प्रगति का पीपीटी के माध्यम से क्रमवार समीक्षा की.


उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य रामगढ़ जिले के विकास को नई दिशा देना है. इसके तहत डीएमएफटी के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, आधारभूत संरचना, कौशल विकास एवं अन्य जनकल्याणकारी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी परियोजनाएं संचालित की जा रही है. उन्होंने कहा कि योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन में स्थानीय आवश्यकताओं एवं जनहित को प्राथमिकता दी जा रही है.

 

रामगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा विभिन्न विभागों में अलग-अलग स्तर पर लंबित फाइलों एवं प्रस्तावों की समीक्षा की गई. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा तथा सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तरीके से कार्य करें.

 

बैठक में उपायुक्त ने सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि, वे अपने-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवहारिक एवं जनहितकारी प्रस्ताव उपलब्ध कराएं ताकि जिले के विकास के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जा सके. बैठक के दौरान रामगढ़ जिला अंतर्गत पीवीटीजी एवं अनुसूचित जनजाति के समेकित विकास हेतु चयनित 34 गांव के लिए हाल ही में लॉन्च किए गए प्रोजेक्ट समर्थ के तहत अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई. 


बैठक में उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही