Search

 
 
 

Ramgarh News: डीसी ने की नशा मुक्ति को लेकर बैठक, स्कूलों और दवा दुकानों में विशेष अभियान के निर्देश

उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में सोमवार को समाहरणालय में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति (एनकॉर्ड) की बैठक हुई. बैठक में जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में सोमवार को समाहरणालय में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति (एनकॉर्ड) की बैठक हुई. बैठक में जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा युवाओं को नशे की लत से बचाने और नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए.

Uploaded Image

उपायुक्त ऋतुराज ने की एनकॉर्ड की बैठक

उपायुक्त ने जिले के सभी विद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया. साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाकर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा.

 

इसे भी पढ़ें:

 

बैठक में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए दवा दुकानों में सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि जिन दवाओं का दुरुपयोग नशे के रूप में किया जा सकता है, उनकी बिक्री, स्टॉक और वितरण पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा इससे संबंधित रिपोर्ट नियमित रूप से जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया जाए.

 

सार्वजनिक स्थानों पर रात्रि के समय नशे के बढ़ते उपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों को ऐसे क्षेत्रों की नियमित निगरानी, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यकता के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने की दिशा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें.

 

उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों के 100 मीटर की परिधि में नशीले पदार्थों की बिक्री और उपयोग के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाने तथा दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा.

 

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रामगढ़ को नशामुक्त बनाने के लिए प्रशासन, पुलिस, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही