Search

 
 
 

Ramgarh News: DC ने की नारकोटिक्स समिति की समीक्षा बैठक, जांच अभियान तेज करने का निर्देश

रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज कुमार की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में बुधवार को समाहरणालय में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति की बैठक हुई. बैठक में अधिकारियों को नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी गई.
 

Ramgarh: रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज कुमार की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में बुधवार को समाहरणालय में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति की बैठक हुई. बैठक में अधिकारियों को नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी गई.

बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले में संचालित गतिविधियों की समीक्षा की. साथ ही उन्होंने अलग-अलग विभागों द्वारा इस संबंध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया. वहीं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले लोगों के विरुद्ध जांच अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.


 
जिले में युवाओं को नशे की लत से बचाने एवं नशे के व्यापार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त द्वारा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इस दौरान उपायुक्त ने पूरे जिले में योजनाबद्ध तरीके से दवा दुकानों आदि में सघन जांच अभियान चलाने एवं वैसी सभी दवाएं जिनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जा सकता हो पर विशेष निगरानी रखते हुए दावों की बिक्री स्टॉक आदि से संबंधित प्रतिवेदन नियमित रूप से ससमय जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

 

जिला के विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्रों में रात्रि के समय असामाजिक तत्वों, युवाओं आदि द्वारा नशे का प्रयोग करने पर विशेष संज्ञान लेते हुए बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया. वहीं उन्होंने आवश्यकता अनुसार वैसे सभी सार्वजनिक स्थलों अन्य स्थलों पर निगरानी, पर्याप्त लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. उपायुक्त ने इसके लिए नियमित निगरानी, सीसीटीवी कैमरों आदि की उपलब्धता पर अधिकारियों के साथ चर्चा की. 


जिले को नशा मुक्त बनाने एवं युवाओं को नशे से बचाने को लेकर सभी विभागों को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों के 100 मीटर परिधि में नशीली पदार्थों के विरुद्ध व्यापक जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. इसके साथ ही उन्होंने दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही