Search

 
 
 

Ramgarh News : डीसी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिवाली से पहले तैयारी पूरी करने का निर्देश

Ramgarh News :  उपायुक्त ने सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया. उन्होंने घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम, जलाशयों में सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए रास्तों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.
 
छठ घाट निरीक्षण

Ramgarh News :  रामगढ़ जिला प्रशासन ने छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाटों पर किसी तरह की परेशानी न हो, इसे लेकर उपायुक्त ऋतुराज ने मंगलवार को रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया.

 

इस दौरान उन्होंने कैथा प्राचीन मंदिर के समीप स्थित तालाब का जायजा लिया और वहां चल रही तैयारियों की प्रगति की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि छठ महापर्व से जुड़ी सभी तैयारियां युद्धस्तर पर पूरी की जाएं और दीपावली से पहले सभी जरूरी कार्य हर हाल में संपन्न कर लिए जाएं. 

 

इसे भी पढ़ें

 

उपायुक्त ने सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया. उन्होंने घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम, जलाशयों में सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए रास्तों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. 

 

उपायुक्त ने बताया कि 6 नवंहबर (शुक्रवार) को रामगढ़ नगर परिषद और रामगढ़ छावनी परिषद (कैंटोनमेंट बोर्ड) क्षेत्र के छठ घाटों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी.  इसके लिए दोनों निकायों के संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कराए जा रहे कार्यों का अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन लेकर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.

 

समीक्षा के दौरान तैयारियों की स्थिति का आकलन कर शेष कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया जाएगा. निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी, उपाध्यक्ष रंधीर कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन, नगर प्रबंधक राजीव रंजन व मेघनाथ चौधरी के अलावा सफाई पर्यवेक्षक रोशन कुमार उपस्थित रहे. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही