Search

 
 
 

Ramgarh News:  डीसी ने EVM वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा का लिया जायजा

Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज ने वेयरहाउस परिसर में स्थापित सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम, कंट्रोल रूम, कैमरों के कवरेज एरिया और बैकअप रिकॉर्डिंग की बारीकी से जांच की. इसके साथ ही, उन्होंने किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने हेतु स्थापित अग्निशमन यंत्रों (फायर सेफ्टी इक्विपमेंट्स) की क्रियाशीलता का जायजा लिया.
 
EVM वेयरहाउस का निरीक्षण

Ramgarh News: रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि की मौजूदगी में ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य वेयरहाउस की पूरी सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी तंत्र तथा रख-रखाव के मानकों की जांच सुनिश्चित करना था.

 

इसे भी पढ़ें:


निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयरहाउस परिसर में स्थापित सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम, कंट्रोल रूम, कैमरों के कवरेज एरिया और बैकअप रिकॉर्डिंग की बारीकी से जांच की. इसके साथ ही, उन्होंने किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने हेतु स्थापित अग्निशमन यंत्रों (फायर सेफ्टी इक्विपमेंट्स) की क्रियाशीलता का जायजा लिया.


उपायुक्त ने सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा चौबीसों घंटे कड़ी निगरानी बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता, मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के अन्य वरीय अधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही