Ramgarh : रामगढ़ डीसी ऋतुराज ने शनिवार को राजरप्पा स्थित सीसीएल प्रोजेक्ट स्टेडियम में आयोजित 20वीं सब-जूनियर राज्य स्तरीय बालिका खो-खो चैंपियनशिप का जायजा लिया. उन्होंने प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आयोजन समिति व संबंधित अधिकारियों को जुरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते डीसी ऋतुराज.
डीसी ने खेल मैदान में स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा की. कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों से आईं प्रतिभागी खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें.
उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें पूरे उत्साह, अनुशासन व खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. कहा कि खेल न केवल शारीरिक व मानसिक विकास के माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता व टीम भावना का भी विकास करते हैं. मौके पर आयोजन समिति के पदाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी, खेल विभाग के प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment