Search

 
 
 

Ramgarh News: मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

Ramgarh News: रामगढ़ जिले में विभिन्न विकास से जुड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से उपायुक्त ऋतुराज ने बुधवार को विभिन्न प्रखंडों में परियोजनाओं के लिए चिह्नित जगहों का निरीक्षण किया.
 
चिह्नित भूमि का निरीक्षण करते रामगढ़ डीसी ऋतुराज

Ramgarh News: रामगढ़ जिले में विभिन्न विकास से जुड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से उपायुक्त ऋतुराज ने बुधवार को विभिन्न प्रखंडों में परियोजनाओं के लिए चिह्नित जगहों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ परियोजनाओं की प्रगति, स्थल की उपयुक्तता, पहुंच पथ, भूमि के सीमांकन सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं की जानकारी ली तथा कार्यों को निर्धारित मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप आगे बढ़ाने के दिशा-निर्देश दिए.

 

गोला में होगा मेडिकल कॉलेज निर्माण 

उपायुक्त ने गोला प्रखंड अंतर्गत चाड़ी पंचायत के घासी केनके क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के निर्माण हेतु चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थल की भौगोलिक स्थिति, उपलब्ध भूमि एवं परियोजना के दृष्टिकोण से आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया.

 

रामगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें:

 

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को चिह्नित भूमि तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पहुंच पथ के निर्माण सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण परियोजना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं, ताकि परियोजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो.

 

चितरपुर में बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 

उपायुक्त ने चितरपुर प्रखंड के भुचुंगडीह पंचायत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए चिह्नित स्थल का जायजा लिया. उन्होंने चिह्नित भूमि का नियमानुसार डीमार्केशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि निर्माण कार्य के लिए भूमि की स्पष्ट पहचान एवं सीमांकन सुनिश्चित हो सके. उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने को कहा.

 

चितरपुर-रजरप्पा रोड पर बनेगा Way-Side Amenities 

उपायुक्त ने चितरपुर-रजरप्पा मुख्य मार्ग पर Way-Side Amenities के निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण किया. उन्होंने स्थल की स्थिति, सड़क से कनेक्टिविटी तथा आमजनों की सुविधा के दृष्टिकोण से आवश्यक बिंदुओं का जायजा लिया.

 

नवनिर्मित आवासीय विद्यालय में पेयजल समस्या दूर करने का निर्देश

उपायुक्त ने चितरपुर में नवनिर्मित आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पेयजल की समस्या की जानकारी मिलने पर उन्होंने स्थल का जायजा लेते हुए समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की.

 

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय में नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पेयजल सहित विद्यालय संचालन के लिए आवश्यक सभी मूलभूत सुविधाएं शीघ्र सुनिश्चित की जाएं, ताकि विद्यालय का संचालन जल्द से जल्द प्रारंभ किया जा सके.

 

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न हो तथा स्थल संबंधी समस्याओं का समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही