Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News : डीसी ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए निर्देश

जनता दरबार में जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से 37 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे. डीसी ने बारी-बारी से सबसे मुलाकात की. उनके आवेदनों को ध्यान से पढ़ा और संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जांच कर त्वरित समाधान का निर्देश दिया.
Advertisement
Advertisement
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते डीसी ऋतुराज.

Ramgarh : रामगढ़ डीसी ऋतुराज ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से 37 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे. डीसी ने बारी-बारी से सबसे मुलाकात की. उनके आवेदनों को ध्यान से पढ़ा और संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जांच कर त्वरित समाधान का निर्देश दिया. 

 

 

जनता दरबार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सर्वजन पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास, भूमि विवाद,  दखल दिहानी, रैयती भूमि पर अवैध कब्जा, म्यूटेशन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, पीडीएस दुकानों में राशन वितरण में अनियमितता सहित अन्य समस्याएं लेकर लोग पहुंचे थे. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर सभी मामलों के समाधान का निर्देश दिया. कहा कि जनता दरबार में आए हर एक आवेदन की जांच कर तय समय सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही