Search

 
 
 

Ramgarh News : एसपी ने गोला व बरलंगा थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों का जल्द निष्पादन  का निर्देश

एसपी मुकेश लूनायत ने थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों व कर्मियों का कार्य बंटवारा के बारे में जानकारी ली. साथ ही अभिलेखों का रख-रखाव, विभिन्न कांडों के आरोपियों का भौतिक सत्यापन सहित अन्य बिंदुओं पर जायजा लिया.
 
थाना परिसर का निरीक्षण करते एसपी मुकेश लूनायत.

Ramgarh : रामगढ़ एसपी मुकेश लूनायत ने मंगलवार को गोला व बरलंगा थाना का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने दोनों थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण के टिप्स दिये और लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया.

 


उन्होंने थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों व कर्मियों का कार्य बंटवारा के बारे में जानकारी ली. साथ ही अभिलेखों का रख-रखाव, विभिन्न कांडों के आरोपियों का भौतिक सत्यापन सहित अन्य बिंदुओं पर जायजा लिया. पुलिस अधिकारियों को नियमित गश्ती करने और जेल से छूटे अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही