Search

 
 
 

Ramgarh News: मीटा पोर्टल पर दर्ज 1180 शिकायतों की DC ने की समीक्षा, 592 का निष्पादन

रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटा पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में विभिन्न विभागों एवं प्रखंडों से संबंधित लंबित मामलों की अपडेड स्थिति की समीक्षा की.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटा पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में विभिन्न विभागों एवं प्रखंडों से संबंधित लंबित मामलों की अपडेड स्थिति की समीक्षा की. बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि वर्तमान में MEETA पोर्टल पर कुल 1180 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 592 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है. 

Uploaded Image
उपायुक्त ने विभागवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करें.

 

इसे भी पढ़ें:

 

बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा सीपी ग्राम पोर्टल पर आए मामलों की भी विभागवार समीक्षा की गई एवं अधिकारियों को तीव्र गति से मामले निष्पादित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही झार सेवा पोर्टल पर सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत आए मामलों के निष्पादन पर उपायुक्त ने असंतोष व्यक्त करते हुए सभी अंचल अधिकारियों को तीव्र गति से मामले निष्पादित करने का निर्देश दिया.


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समाहरणालय के वरीय पदाधिकारी, पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं जन शिकायत कोषांग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही