Search

 
 
 

Ramgarh News: होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में प्रगति की डीसी ने की समीक्षा, रद्द आवेदन की सूची जारी करने के निर्देश

Ramgarh News: होमगार्ड कमांडेंट नीलिमा सोरे ने बताया कि भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से प्राप्त सभी आवेदनों की स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द किए गए हैं, उनकी सूची कारण सहित जारी की जाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे
 
सिद्धू-कान्हू मैदान का निरीक्षण करते डीसी ऋतुराज

Ramgarh News: रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को लेकर शनिवार को संबंधित पदाधिकारियों एवं भर्ती समिति के सदस्यों के साथ बैठक की. बैठक में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया की अब तक की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी चरणों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी एवं नियमानुसार संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.


इसे भी पढ़ें:


बैठक के दौरान होमगार्ड कमांडेंट नीलिमा सोरे ने बताया कि भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से प्राप्त सभी आवेदनों की स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द किए गए हैं, उनकी सूची कारण सहित जारी की जाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे.

 

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को भर्ती समिति के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शारीरिक दक्षता परीक्षा के आयोजन का विस्तृत रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा, अनुशासन एवं निर्धारित नियमों के अनुपालन को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने को कहा.

 

बैठक के उपरांत उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ सिद्धू-कान्हू मैदान का निरीक्षण भी किया. इस दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न इवेंट्स को ध्यान में रखते हुए मैदान की उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने इवेंट्स के अनुरूप विस्तृत प्लान तैयार करने तथा परीक्षा के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए.


बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी  कृष्ण मुरारी तिर्की, गोपनीय प्रभारी  रविन्द्र कुमार गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन,  एसडीपीओ पतरातू राघवेंद्र शर्मा, डीआईओ  मनीष सहित अन्य उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही